एटा में ड्यूटी जा रहे युवक को घेरकर पीटा, फायरिंग:कार से घसीटकर की पिटाई, तीन नामजद समेत 6 पर FIR

Nov 17, 2026 - 14:57
0
एटा में ड्यूटी जा रहे युवक को घेरकर पीटा, फायरिंग:कार से घसीटकर की पिटाई, तीन नामजद समेत 6 पर FIR
एटा में ड्यूटी पर जा रहे कार सवार युवक को रास्ते में घेरकर पीटने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक घायल हो गया और उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुसाडी गांव के पास रोकी कार घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुसाडी गांव के पास हुई। गणपतिपुर बढ़ापुर, थाना जसरथपुर के रहने वाले भानुप्रताप सिंह पुत्र अजय पाल सिंह घर से कार से एटा ड्यूटी जा रहे थे। शिकायत के मुताबिक, गांव के पास पहले से मौजूद हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते उनकी कार रुकवा ली। इसके बाद उन्हें कार से खींचकर पीटा। इस दौरान उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। गांव वालों के पहुंचने पर फायरिंग कर भागे आरोपी भानुप्रताप सिंह का आरोप है कि हमले के दौरान गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। उन्होंने राघवेंद्र उर्फ रग्घू पुत्र ख्याली सिंह, रूपेंद्र निवासी गणपतिपुर बढ़ापुर और शिवकुमार पुत्र योगेन्द्र पाल निवासी बुलंदशहर समेत अन्य लोगों पर हमला करने और मारपीट का आरोप लगाया है। तीन नामजद और तीन अज्ञात पर FIR पुलिस ने मंगलवार को शिकायत के आधार पर तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस बाकी आरोपियों की पहचान और सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। केके लोधी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश है। शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User