गाजीपुर में छठ पर्व की खुशियां मनाई:बाबर खान बोले-श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लहंग बाबा पोखरा का होगा और विकास
गाजीपुर के दिलदारनगर में लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बाबर खान ने दिलदारनगर गांव के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वह उसिया स्थित लहंग बाबा पोखरा पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं के साथ छठ पर्व की खुशियां साझा कीं। पत्रकारों से बातचीत में बाबर खान ने बताया कि उनके प्रयास से लहंग बाबा पोखरा पर पक्के घाट का निर्माण कराया गया है। इससे छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिल रही है। अब लोग सुविधाजनक तरीके से पूजा-अर्चना कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोखरे के विकास को लेकर उनकी कई योजनाएं हैं। आने वाले समय में यहां अन्य विकास कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)