गाजियाबाद की वेव सिटी में जुआ खेलते 5 लोग अरेस्ट:किसान आदर्श पब्लिक स्कूल के पास चल रहा था, 1.62 लाख रुपए बरामद
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 62 हजार 615 रुपए और ताश की एक गड्डी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक जगह इकट्ठा होकर रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मारा छापा पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को टीम इलाके में जांच कर रही थी। इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर शाहपुर बम्हैटा में किसान आदर्श पब्लिक स्कूल के पास खुले स्थान पर छापा मारा गया। वहां पांच लोग रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप शर्मा, जावेद अली, राजेश कंसल, ब्रजेश यादव और विवेक कुमार के रूप में हुई है। प्रदीप शर्मा गौतमबुद्धनगर के छपरौला का रहने वाला है। जावेद अली क्रॉसिंग रिपब्लिक, राजेश कंसल विजयनगर के बागू भीमनगर, ब्रजेश यादव अलीगढ़ के हरदुआगंज और विवेक कुमार शाहपुर बम्हैटा में रहता है। पुलिस से बचकर खेलते थे जुआ पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक-दूसरे को पहले से जानते हैं, लेकिन अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। वे मौका देखकर एक जगह इकट्ठा होते और पुलिस से बचकर रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेलते थे। आरोपियों के मुताबिक, जुए से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल वे अपने शौक पूरे करने और परिवार का पालन-पोषण करने में करते थे। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन भी सभी जुआ खेल रहे थे। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)