अलीगढ़ में रूबी आसिफ खान ने रखा करवाचौथ का व्रत:भाजपा नेत्री 9 साल से निभा रहीं परंपरा, शौहर की लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ, बोलीं- दीपावली मनाती हूं, रोजे भी रखती हूं
अलीगढ़ में भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने करवा चौथ का व्रत रखकर अपने शौहर की लंबी उम्र की दुआ मांगी। रोरावर थाना क्षेत्र के मामूद नगर में रूबी ने पूरे विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा की। शाम को पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने छलनी से शौहर का चेहरा देखा और व्रत खोला। रूबी का कहना है कि वह पिछले नौ साल से लगातार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। आगे भी इसी तरह व्रत रखने और सभी त्योहार धूमधाम से मनाने का सिलसिला जारी रखेंगी।
‘सभी धर्मों के त्योहार मिल-जुलकर मनाएं’
रूबी आसिफ खान ने कहा कि वह करवा चौथ के साथ दीपावली, होली और ईद जैसे त्योहार भी मनाती हैं। रमजान में रोजे रखती हैं और व्रत भी करती हैं। उनका कहना है कि त्योहार खुशियां बांटने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का अवसर होते हैं। सभी बहन-भाइयों को मिल-जुलकर एक-दूसरे के त्योहार मनाने चाहिए। समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखना जरूरी है।
नौ साल से रख रहीं करवा चौथ का व्रत
रूबी ने कहा कि वह नौ साल से अपने शौहर की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और आगे भी इस परंपरा को निभाती रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि धर्म और त्योहारों के नाम पर दूरियां बनाने के बजाय आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा दें। सभी लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल हों और मिल-जुलकर खुशियां मनाएं। उनके मुताबिक, आपसी एकता और भाईचारे से ही समाज में सौहार्द कायम रह सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)