गाजियाबाद में 80 स्थानों पर मनाया गया छठ पर्व:हिंडन घाट पर 50,000 से ज्यादा महिलाओं ने अर्घ्य दिया, मांगी सुख-समृद्धि
गाजियाबाद में रविवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। शहर के 80 घाटों पर पूजा के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। घाटों पर सुबह से ही तैयारियां और चहल-पहल रही। हिंडन नदी के दोनों तटों पर 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। व्रतियों ने पानी में खड़े होकर सूप, फल और प्रसाद के साथ सूर्य देव की पूजा की। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत पूरा होगा। 3 तस्वीरें देखिए…. डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया छठ व्रती पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते नजर आए। हाथों में सूप, फल, प्रसाद और पूजा की सामग्री लेकर श्रद्धालुओं ने छठी मैया को भोग अर्पित किया। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन होगा। गाजियाबाद के घाटों पर उमड़ी श्रद्धा और भक्ति, आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनी हुई है। खरना के बाद शुरू होता है 36 घंटे का निर्जला व्रत छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला कठिन व्रत है। सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद पूजा की जाती है और प्रसाद तैयार किया जाता है। चंदन ने बताया कि इस पर्व में हमारी बहुत ही आस्था है। नंदग्राम के रहने वाले सोनू पांडे ने बताया कि छठ पर्व का बहुत ही महत्व है। पूरा परिवार एक साथ इस पर्व को मनाता है। गाजियाबाद के हिंडन घाट पर भीड़ अधिक रही, जिससे आने में महिलाओं को परेशानी हुई। व्रती पूजा के बाद प्रसाद खाते हैं मालती ने बताया कि आज के दिन इस दिन गाय के दूध और गुड़ से खीर बनाई जाती है। इसके साथ रोटी और अन्य पारंपरिक पकवान भी प्रसाद के रूप में तैयार किए जाते हैं। व्रती पूजा के बाद प्रसाद खाते हैं। इसके बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। इस पूजा में बांस की टोकरी और सूप में फल, नारियल, गन्ना, ठेकुआ और दूसरे पारंपरिक प्रसाद रखे जाते हैं। ठेकुआ छठ पूजा का प्रमुख प्रसाद माना जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)