सहारनपुर में छठ पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट:DM-SSP ने मानकमऊ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Nov 15, 2026 - 21:13
0
सहारनपुर में छठ पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट:DM-SSP ने मानकमऊ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
सहारनपुर मे छठ पूजा पर्व को लेकर रविवार शाम 6 बजे डीएम और एसएसपी ने मानकमऊ स्थित छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और पार्किंग का जायजा लिया। साथ ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। रविवार को छठ महापर्व के अवसर पर डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनन्दन सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ नगर प्रथम के साथ थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ स्थित छठ पूजा घाट पहुंचे। अधिकारियों ने घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने-जाने से भीड़ बढ़ सकती है। ऐसे में पुलिसकर्मी लगातार सतर्क रहें और लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने दें। अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि घाट के आसपास वाहनों की आवाजाही और पार्किंग को व्यवस्थित रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत न हो। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी निर्धारित स्थानों पर तैनात रहकर व्यवस्था संभालें। डीएम और एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से काम करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासन और पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और छठ पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User