भाजपा विधायक अजय सिंह ने सपा पर साधा निशाना:कहा- पहले नमाजवादी पार्टी की सरकार थी, अब बीजेपी की सरकार है

Nov 15, 2026 - 21:29
0
भाजपा विधायक अजय सिंह ने सपा पर साधा निशाना:कहा- पहले नमाजवादी पार्टी की सरकार थी, अब बीजेपी की सरकार है
गोंडा जिले के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार शाम करीब 7:30 बजे भाजपा विधायक अजय सिंह ने स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। विधायक अजय सिंह और करनैलगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में सरयू कटरा घाट से कादीपुर तक करीब 3 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सड़क डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इस कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने की बात कही गई। स्ट्रीट लाइटें लगने से रात में आवागमन करने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। खासकर सर्दियों में कम दृश्यता के दौरान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक ने सपा सरकार पर साधा निशाना कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में विधायक अजय सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में इस तरह के विकास कार्य नहीं होते थे। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ रहा है। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनता को सुरक्षा और सम्मान मिल रहा है। उनके मुताबिक, यह विकास कार्य भी इसी का परिणाम है। धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर दिया बयान विधायक अजय सिंह ने 4 से 6 दिसंबर तक गोंडा के कटरा बाजार में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए सौभाग्य बताया। उत्तर प्रदेश में कथा के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने विपक्ष को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि विरोधियों के बस की बात नहीं है कि वे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को रोक सकें। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष न तो कथा रोक पाएगा और न ही 2027 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ को रोक पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User