मुजरिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार बने निरीक्षक:एसएसपी और एसपी सिटी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

Oct 29, 2026 - 11:16
0
मुजरिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार बने निरीक्षक:एसएसपी और एसपी सिटी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित
मुजरिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार को हाल ही में निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने उन्हें तीन स्टार लगाकर प्रभारी निरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी। नीरज कुमार अब मुजरिया प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। उन्हें उनकी कार्यशैली और कर्मठता के लिए यह पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति के बाद नीरज कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा। साथ ही, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस का जनता में विश्वास कायम रखना उनका लक्ष्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User