टाटा मैजिक की टक्कर से युवक की मौत:बुलंदशहर के बिगराऊं गांव के पास हादसा, वाहन कब्जे में, चालक की तलाश

Oct 29, 2026 - 11:00
0
टाटा मैजिक की टक्कर से युवक की मौत:बुलंदशहर के बिगराऊं गांव के पास हादसा, वाहन कब्जे में, चालक की तलाश
स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बिगराऊं के पास टाटा मैजिक वाहन और बाइक की भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पट्टी डहर स्थित नूरी का तकिया निवासी हसन पुत्र वसीम (22) और शिवा पुत्र विनोद (17) स्याना में टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करते थे। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर खानपुर जा रहे थे। रास्ते में बिगराऊं गांव के पास उनकी बाइक की टाटा मैजिक वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। *अस्पताल पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम* हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हसन को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवा की हालत गंभीर बताई गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। *टाटा मैजिक कब्जे में चालक की तलाश* पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल टाटा मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस वाहन चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल टाटा मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User