गाजियाबाद व नोएडा की हवा में घुल रहा जहर:प्रदूषण विभाग ने की सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर
दिवाली से पहले गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई शहरों में प्रदूषण बढ़ने लगा है। गाजियाबाद, नोएडा बागपत और दिल्ली की हवा रेड जोन में पहुंच गई है। यूपी के 3 शहरों का AQI 300 के पार दर्ज किया गया। गाजियाबाद के संयनगर और लोनी में AQI 310 रहा। प्रदूषण को देखते हुए पूरे एनसीआर में ग्रेप-2 लागू कर दिया गया है। गाजियाबाद का एक्यूआई अभी रेड जोन में नहीं है, लेकिन लोनी, संजयनगर में एक्यूआई 300 से अधिक पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को शहर के कई इलाकों में धुएं की धुंध अधिक रही। हाालंकि प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन ने वाहनों की जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। 3 दिन में 500 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई दिल्ली में बीएस-4 मानक वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते गाजियाबाद बॉर्डर से एक नवंबर से 3 नवंबर तक 500 से ज्याद वाहनों को वापस लौटाया गया। वहीं, अलग-अलग जगहों पर 300 वाहनों के चालान किए गए। लोनी और अन्य रास्तों पर भी कार्रवाई की गई। जहां प्रदूषण विभाग ने प्रशासन को भी नोटिस दिया है। सड़कों पर पानी का छिड़काव प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम ने सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव शुरू कराया है। मशीनों से सड़कों की सफाई कराई जा रही है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाने के साथ धूल उड़ने वाले स्थानों पर भी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा ग्रेप-2 में ये पाबंदियां लागू डीजल से चलने वाले इंजनों पर पाबंदी रहेगी। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक। कोयला और लकड़ी का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित। निजी वाहनों का प्रयोग कम करने के लिए पार्किंग शुल्क में बढ़ोत्तरी। खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कूड़ा या पत्तियां नहीं जलाई जा सकेंगी। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है। रात में बढ़ने लगी सर्दी आज बुधवार को गाजियाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है, और दिन में धूप रहेगी। सुबह हल्की धुंध रही। लेकिन धूप खिलने पर मौसम साफ हुआ। सुबह न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटा से है। रात में ठंड बढ़ने लगी है, वहीं प्रदूषण का असर भी तेजी से बढ़ने लगा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)