बाथरूम में नहा रही महिला का चोरी से बनाया वीडियो:सिद्धार्थनगर में दूसरे लोगों को भेजा, युवक पर केस दर्ज

Nov 04, 2026 - 10:48
0
बाथरूम में नहा रही महिला का चोरी से बनाया वीडियो:सिद्धार्थनगर में दूसरे लोगों को भेजा, युवक पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर थाना में घर के बाथरूम में नहा रही महिला का चोरी से वीडियो बनाने और उसे दूसरे लोगों को भेजने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नौगढ़डीह निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर के बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान गांव के नरसुद्दीन के बेटे शाकिर ने खिड़की की झिरी से मोबाइल के जरिए उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने वीडियो दूसरे लोगों को भेजना शुरू कर दिया। महिला ने निजता और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की बात कही महिला को जब घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। तहरीर में महिला ने कहा कि इस घटना से उसकी निजता का उल्लंघन हुआ है और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। BNS और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर 3 नवंबर 2026 को सिद्धार्थनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच इंस्पेक्टर मनोहर लाल को सौंपी गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User