घाटमपुर में बारिश के बीच गणपति विसर्जन की धूम:पतारा में डीजे की धुन पर थिरके भक्त, जगह-जगह प्रतिमा का पूजन, भक्तों ने लगाए स्टॉल
घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बा में शुक्रवार को हवन पूजन के साथ गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ कस्बे में निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने जगह -जगह आरती उतार कर भगवान श्री गणेश का पूजन अर्चन किया गया। यात्रा में शामिल भक्त भक्तिगीतों की धुन पर थिरकते नजर आए। यात्रा में शमिल झाकियां भी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रुक रुककर हो रही बारिश भक्तों की आस्था नहीं डिगा पाई। इस दौरान यात्रा में हजारों की संख्या भक्तों के "गणपति बप्पा मोरिया अगली बरस तू जल्दी आ.." के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। पतारा कस्बे की विभिन्न गलियों के रास्ते निकली विर्सजन यात्रा पतारा कस्बा स्थित बाबा बैजनाथ धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को रुक रुककर हो रही बारिश के बीच "देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन, स्वामी तुमसे बढ़कर कौन...," मनौतियों के राजा भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को पूरी विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रों के साथ हवन पूजन करने के बाद कस्बे में विसर्जन यात्रा निकाली गई। यहां पर भक्तो ने गणपति प्रतिमा की आरती उतार कर पूजन अर्चन किया। विसर्जन यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों के रास्ते निकाली गई। बारिश नहीं डिगा पाई भक्तों की आस्था विसर्जन यात्रा में शामिल युवाओं की टोली डीजे के पीछे भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे। विसर्जन यात्रा कस्बे के विभिन्न गलियों के रास्ते हुए तिलसडा रोड पहुंची। जहां से सदर बाजार रोड के रास्ते पुलिस चौकी रोड होते हुए यात्रा कानपुर-सागर राष्ट्रीय राज्यमार्ग के रास्ते रायपुर रोड पर पहुंची। जहां से स्टेशन के पास स्थित हनुमान जी मंदिर पहुंचे। जहां पर गणेश प्रतिमा का पूजन अर्चन कर क्रतिम तालाब में विसर्जित किया गया। इस दौरान यहां पर हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ मौजूद रही। गणपति बप्पा मोरिया अगली बरस तू जल्दी आ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यहां पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद चखा। यात्रा में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र विसर्जन यात्रा ने गणेश प्रतिमा के साथ राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, की मनमोहक झांकियां भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस दौरान कस्बे की गलियों में भक्तों ने देव स्वरूपों की पूजा अर्चना कर आरती भी उतारी। इन स्वरूपों के साथ बैठे बच्चे राधा कृष्ण व शंकर पार्वती के जयकारे लगाते दिखाई दे रहे थे। इस दौरान वातावरण गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा। जगह - जगह लगे स्टाल, शर्बत व खीर का वितरण विसर्जन यात्रा के दौरान कस्बे के तिलसड़ा रोड पर व समस्त गलियों में भक्तों ने स्टाल लगाकर शर्बत वितरण किया गया। जब यात्रा कानपुर - सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते पहुंची तो यहां पर हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों के खीर का प्रसाद चखा है। इसी तरह पतारा कस्बा स्थित मिश्रा मार्केट पर व्यापारियों के द्वारा कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया। इस दौरान स्टालों में केला भी वितरित किए गए। इस दौरान यहां पर पर धर्मेद्र मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, अवध पाल सिंह परिहार , शैलेंद्र मिश्रा, सम्मी गुप्ता, छैया सिंह, दीपक, कार्तिक अवस्थी समेत आदि भक्त वितरण कार्यक्रम में रहे। सुरक्षा के मद्देनजर सर्किल फोर्स रहा मौजूद घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया की शांतिपूर्ण ढंग से श्री गणेश जी की प्रतिमा का विर्सजन हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को विसर्जन यात्रा के दौरान पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था, घाटमपुर क्षेत्र में सकुशल गणेश प्रतिमाओं का विर्सजन क्रतिम तालाब में हुआ है। तस्वीरें देखिए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)