कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद:परिषदीय से लेकर CBSE-ICSE स्कूलों में रहेगी छुट्‌टी, डीएम का आदेश

Sep 25, 2026 - 19:24
0
कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद:परिषदीय से लेकर CBSE-ICSE स्कूलों में रहेगी छुट्‌टी, डीएम का आदेश
शाहजहांपुर में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर चार बजे फेसबुक पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि शाहजहांपुर में तेज बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिले के सभी बोर्डों (परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी) के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 26 सितंबर (शनिवार) को छुट्टी रहेगी। हालांकि, जिन परिषदीय स्कूलों की इमारतें पुरानी होने के कारण उनके मूल्यांकन या गिराने की प्रक्रिया चल रही है, वे सिर्फ जरूरी विभागीय काम के लिए खोले जाएंगे। ऐसे स्कूलों में संबंधित शिक्षक और कर्मचारी यह पक्का करेंगे कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी हालत में पढ़ाई न हो और न ही बच्चे स्कूल में आएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User