ससुराल जाने से इनकार पर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ:हरियाणा में हुई थी शादी, हालत गंभीर, गोरखपुर किया गया रेफर

Nov 23, 2026 - 07:57
0
ससुराल जाने से इनकार पर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ:हरियाणा में हुई थी शादी, हालत गंभीर, गोरखपुर किया गया रेफर
देवरिया के मेहड़ा पुरवा साहू टोला में रविवार देर रात एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 2024 में हरियाणा में हुई थी शादी युवती की पहचान कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा साहू टोला की रहने वाली काजल राजभर (22) के रूप में हुई है। वह रमेश राजभर की बेटी है। परिजनों के मुताबिक, काजल की शादी 2024 में हरियाणा में हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में उसे परेशान किया जाने लगा। इसके बाद वह मायके लौट आई और ससुराल जाने से इनकार कर रही थी। परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे वापस ले जाने के लिए कई बार फोन कर चुके थे। पिछले महीने वे उसे विदा कराने मायके भी आए थे, लेकिन काजल ने जाने से मना कर दिया था। ससुराल जाने की बात पर हुई तनाव में रविवार को मायके के लोग भी उसे ससुराल जाने के लिए समझाने लगे। इसी बात को लेकर वह तनाव में आ गई। देर रात उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार को इसकी जानकारी हुई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User