घर से निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव:लखनऊ में लकड़ी के तख्त पर पड़ा था, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। शव बरगदिया चौराहे पर स्थित पशु बाजार के सामने लकड़ी के तख्त पर था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान हरदोई निवासी शंकर उर्फ छोटू (22) के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक सोमवार शाम घर से बिना बताए निकला था। सोमवार शाम घर से निकला था युवक पुलिस के मुताबिक, शंकर हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गोडवा खेम गांव का रहने वाला था। वह सोमवार शाम करीब 4 बजे घर से बिना बताए निकला था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसका शव माल थाना क्षेत्र के बरगदिया चौराहे पर पशु बाजार के सामने मिला। इधर-उधर मजदूरी करता था शंकर परिजनों के मुताबिक, शंकर इधर-उधर मजदूरी करता था। वह घर भी कम ही आता था। परिवार में उसके पिता मंगू, मां कविता, एक भाई अरविंद और दो विवाहित बहनें हैं। माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पास से कोई सामान नहीं मिला है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)