अयोध्या दीपोत्सव में दिखी बुलंदशहर की कला:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहिल्या उद्धार प्रसंग देख दुर्जन सिंह को सराहा
बुलंदशहर के चित्रकार डॉ. दुर्जन सिंह राणा ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर आयोजित लाइव पेंटिंग कार्यशाला में रामायण के प्रसंग पर आधारित 'अहिल्या उद्धार' की कलाकृति बनाई। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से राम कथा पार्क में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के पांच कलाकारों ने हजारों राम भक्तों के सामने लाइव पेंटिंग की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कलाकारों की प्रस्तुति देखने पहुंचे। उन्होंने डॉ. दुर्जन सिंह राणा की ओर से बनाई जा रही 'अहिल्या उद्धार' की कलाकृति की प्रशंसा की। कार्यशाला में राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा सहित प्रदेश के अन्य कलाकारों ने भी रामायण के प्रसंगों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। डॉ. राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री और राम भक्तों की ओर से उनकी कलाकृति की प्रशंसा किए जाने से उन्हें प्रसन्नता हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)