यूपी में पांच-दिन बाद बढ़ेगी ठंड, तेज होंगी पछुआ हवाएं:सुबह हल्का कोहरा, दिन में धूप से मिलेगी राहत; बारिश के आसार नहीं
यूपी में मौसम धीरे-धीरे सर्दियों की ओर बढ़ रहा है। सुबह हल्का कोहरा और रात के तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास होने लगा है। तराई, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह धुंध छा रही है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। इस बीच किसानों के लिए रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई का समय भी नजदीक आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से प्रदेश में कोहरे का प्रभाव कम होने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक दिन और रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। पांच दिन बाद तेज होंगी पछुआ हवाएं
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं होगा। इसके बाद पछुआ हवाएं तेज होंगी। पश्चिमी दिशा से चलने वाली इन हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड का असर बढ़ने लगेगा। फिलहाल सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्या है? ये हवा की क्वालिटी को बताने वाला एक स्कोर है, जो यह समझने में मदद करता है कि हमारे आसपास की हवा साफ है या प्रदूषित। AQI में हवा में मौजूद प्रदूषकों का स्तर मापा जाता है। AQI जितना बढ़ता है, हवा उतनी ही ज्यादा खतरनाक मानी जाती है और हेल्थ रिस्क भी उतना ही बढ़ जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए- खराब AQI हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करता है? जब AQI खराब होता है तो हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक हमारे फेफड़ों में गहराई तक पहुंच जाते हैं। ये कण खून के जरिए पूरे शरीर में फैलते हैं। तुरंत से लेकर लंबे समय तक कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं। लगातार एक्सपोजर फेफड़ों की क्षमता कम करता है और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती:पप्पू यादव बोले- बागेश्वर बाबा को जमीन में गाड़ देना चाहिए, VIDEO भगवान कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विवादों में आए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद का समर्थन मिला है। वहीं, पप्पू यादव ने उन्हें ढोंगी बताते हुए जमीन में गाड़ने की बात कही। धीरेंद्र शास्त्री 17 से 20 नवंबर तक प्रतापगढ़ में राजा भैया के यहां रामकथा करेंगे। सपा इस आयोजन का विरोध कर रही है। VIDEO देखिए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)