ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत:फतेहपुर में जिम से घर लौटते समय हादसा, तीनों की उम्र 19 साल

Nov 16, 2026 - 13:02
0
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत:फतेहपुर में जिम से घर लौटते समय हादसा, तीनों की उम्र 19 साल
फतेहपुर में सोमवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों जिम से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गड़रियान पुरवा के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। तीनों दोस्तों की मौके पर गई जान पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान स्पर्श गौतम, अनुज पाल और विशेष पटेल के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 19 साल थी। वे एक साथ जिम से घर लौट रहे थे, तभी हाईवे पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User