अंकित बालियान की पत्नी ने रखा करवा चौथ का व्रत:फोटो रखकर पूजा की, सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान ने बृहस्पतिवार को पति को इंसाफ दिलाने की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने पूजा-अर्चना कर पति को न्याय मिलने की प्रार्थना की। सीमा ने तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस बार पति को इंसाफ दिलाने की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखने की बात कही थी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। दिल्ली में हैं सीमा बालियान सीमा बालियान ने बताया कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं। उन्होंने अपने पति अंकित बालियान को इंसाफ दिलाने की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखा है। उन्होंने अपना और परिवार का दर्द बयां करते हुए कहा कि एक पत्नी ने अपना जीवनसाथी और परिवार ने अपना बेटा खोया है। इस नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो सकती। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिर उठाई न्याय की मांग सीमा की सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए परिवार ने अंकित बालियान हत्याकांड में कार्रवाई और न्याय की मांग फिर उठाई है। पोस्ट के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है। सीमा की यह पहल पति को न्याय दिलाने के लिए उनके संघर्ष और परिवार की पीड़ा को सामने लाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)