लखनऊ में छठ महापर्व कि तैयारियां तेज:लक्ष्मण मेला मैदान में 15-16 नवंबर को होगा 43 वां आयोजन,100 से अधिक लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति
लखनऊ में गोमती तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 15 और 16 नवंबर को छठ महापर्व का 43वां आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, टेंट, लाइट, साउंड और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सभी तैयारियां 14 नवंबर तक पूरी करने का निर्णय लिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। 15 नवंबर को सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्घाटन 15 नवंबर को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने और सूर्य को पहला अर्घ्य देने के कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। 100 कलाकार लेंगे हिस्सा कार्यक्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी कि विशेष प्रस्तुति होगी। उनके अलावा 100 से अधिक लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन के माध्यम से भोजपुरी लोक संस्कृति और छठ महापर्व की परंपराओं को भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। शुक्रवार को होगा पौधरोपण छठ महापर्व की तैयारियों के क्रम में 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से छठ घाट पर पौधरोपण किया जाएगा। आयोजकों ने घाट की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने और आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सहयोग की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)