ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर चलाया ‘ऑपरेशन सेफ स्पीड’:दो दिनों में प्रदेश के एक्सप्रेस वे पर हाई स्पीड में गाड़ी चलाने पर 6,777 गाड़ियों का चालान

Oct 29, 2026 - 20:01
0
ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर चलाया ‘ऑपरेशन सेफ स्पीड’:दो दिनों में प्रदेश के एक्सप्रेस वे पर हाई स्पीड में गाड़ी चलाने पर 6,777 गाड़ियों का चालान
उत्तर प्रदेश पुलिस ने ओवर स्पीडिंग पर लगाम लगाने और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए प्रदेश के एक्सप्रेसवेज़ पर ऑपरेशन सेफ स्पीड चलाया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की पहल पर एडीजी ट्रैफिक ए. सतीश गणेश के निर्देश पर यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के पहले चरण में 26 अक्टूबर और दूसरे चरण में 28 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे पर एक साथ विशेष चेकिंग की गई। दोनों चरणों में कुल 6,777 चालान काटे गए और ₹1,38,32,500 का जुर्माना दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा 3116 लोगों के चालान यमुना एक्सप्रेस वे पर 66 लाख 98 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं सबसे कम लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे पर 30 लोगों पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के मुख्य उद्देश्य सुरक्षित गति अपनाएं—सुरक्षित घर पहुँचें यातायात निदेशालय की ओर से स्लोगन दिया गया है सुरक्षित गति अपनाएं—सुरक्षित घर पहुँचें। अभियान के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि निर्धारित गति सीमा का पालन सिर्फ कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि अपनी और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी भी है। पुलिस का कहना है कि प्रभावी प्रवर्तन, सतत निगरानी और जन-जागरूकता के जरिए तेज गति से वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के प्रयास जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User