गोरखपुर में भाजपा महिला मोर्चा बैठक:महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर चर्चा
भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक बुधवार को एनेक्सी भवन में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी और प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. मेधा कुलकर्णी के साथ प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने महिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया। डॉ. मेधा कुलकर्णी ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भूमिका केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष संध्या त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती, पदाधिकारियों के बीच समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री वर्षा कौशिक और अनिता सिंह मौजूद रहीं। संचालन पूजा सिंह कौशिक ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)