गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत:इटावा के मैनपुरी फाटक पर हादसा, रिटायर्ड हवलदार का इकलौता बेटा था
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैनपुरी फाटक के पास सोमवार शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शांति कॉलोनी निवासी सुनील यादव उर्फ गुड्डू पुत्र कोमल सिंह के रूप में हुई। वह खेतीबाड़ी का काम करते थे और परिवार में इकलौते बेटे थे। ट्रेन की चपेट में आया सुनील जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम सुनील यादव किसी काम से मैनपुरी फाटक के पास पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही गोमती एक्सप्रेस आ गई। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सुनील को जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटे और एक बेटी दिलीप यादव ने बताया कि सुनील उनके दोस्त थे। वह ट्रेन से उतरते समय उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सुनील खेतीबाड़ी का काम करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। वह अपने परिवार में इकलौते पुत्र थे। उनके पिता रिटायर्ड हवलदार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद शांति कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)