गोंडा में आज आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक:राजनजी महाराज की रामकथा सुनेंगे, श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे
गोंडा में आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आएंगे। यहां पर वे नौ दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल होंगे। वह मंगलवार दोपहर 1:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। दोपहर 2:10 बजे जयप्रभा ग्राम के जानकी नगर पोखरा स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कार से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी तय कर 2:20 बजे कथा स्थल पहुंचेंगे। करीब 45 मिनट तक कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 45 मिनट तक कार्यक्रम में रहेंगे श्रीश्यामा श्याम जू ट्रस्ट और श्रीचित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास महाराज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वह कथावाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा सुनेंगे। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 3:10 बजे जानकी नगर पोखरा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर पर सवार होकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। हेलीपैड से लेकर कथा स्थल तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेता और अयोध्या समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले संत-महात्मा भी शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)