मथुरा में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:गोवंश की चोरी करता था, पैर में लगी गोली, साथी की तलाश

Nov 24, 2026 - 09:29
0
मथुरा में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:गोवंश की चोरी करता था, पैर में लगी गोली, साथी की तलाश
मथुरा के कोसीकलां में सोमवार रात गोवंश चोरी के मामले में वांछित बदमाश और पुलिस-एसओजी टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। कोसी-न्यूकामर रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोवंश चोरी के मामले में वांछित बदमाश इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद कोसीकलां थाना पुलिस और एसओजी टीम ने कोसी-न्यूकामर रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे में फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान हुसैन उर्फ रांघड़ (38) पुत्र दीनू निवासी नरयाला, थाना पिंगा, जिला नूंह, हरियाणा के रूप में हुई है। बोलेरो पिकअप और तमंचा बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गोवंश चोरी की घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की बोलेरो पिकअप बरामद की है। इसके अलावा 315 बोर का तमंचा, पांच खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी कोसीकलां में भर्ती कराया गया है। अग्रसेन चौक के पास चोरी किए थे गोवंश पुलिस के अनुसार, 12-13 नवंबर की रात कस्बा कोसीकलां के अग्रसेन चौक के पास गोवंश चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। हुसैन उर्फ रांघड़ इसी मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अब फरार साथी की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User