स्कॉर्पियो ने विधायक के काफिले की दो-गाड़ियों को टक्कर मारी:चंदौली में फॉर्च्यूनर पलटी, स्कॉर्पियो सवार युवक घायल; विधायक ने साजिश का संदेह जताया

Nov 24, 2026 - 09:29
0
स्कॉर्पियो ने विधायक के काफिले की दो-गाड़ियों को टक्कर मारी:चंदौली में फॉर्च्यूनर पलटी, स्कॉर्पियो सवार युवक घायल; विधायक ने साजिश का संदेह जताया
चंदौली में सोमवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के काफिले की दो फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। हादसे में एक फॉर्च्यूनर पलट गई और दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्कॉर्पियो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में फुटिया और जगदीसराय गांव के पास हुई। विधायक का काफिला चंदौली से वाराणसी जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, फुटिया गांव के पास स्कॉर्पियो ने काफिले की एक फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी। इसके बाद चालक वहां से भागने की कोशिश में जगदीसराय के पास दूसरी फॉर्च्यूनर से भिड़ गया। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं। घायल युवक की पहचान सैयदराजा क्षेत्र के मनराजपुर गांव निवासी पंकज यादव के रूप में हुई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक सुशील सिंह ने बताया कि हादसे के समय वे काफिले में मौजूद थे और उनकी गाड़ी को नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने घटना में साजिश का संदेह जताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो जब्त कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पर पुलिस का बयान सामने नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User