गोंडा में अवैध शराब की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई:54 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब और लग्जरी कार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Oct 24, 2026 - 17:23
0
गोंडा में अवैध शराब की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई:54 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब और लग्जरी कार के साथ आरोपी गिरफ्तार
गोंडा जिले की नगर कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को आज शनिवार देर शाम 4.30 गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 54 लीटर ब्रांडेड देशी व अंग्रेजी शराब,बिक्री के 1,200 रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त हुंडई i20 कार बरामद की गई है। कल ​शुक्रवार को शिक्षक एमएलसी चुनाव के चलते जिले में शराब की सभी दुकानें बंद थीं। इसी दौरान माधवपुर चकत्ता गांव के पास हुंडई i20 कार से अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। सूचना मिलते ही आबकारी निरीक्षक वंदना केसरवानी और एससीपीएम चौकी प्रभारी शिवम गुप्ता ने मौके पर दबिश देकर आरोपी देवप्रयाग शुक्ला उर्फ बबला शुक्ला को कल देर शाम 7:00 के करीब हिरासत में ले लिया था। जहां आज आधिकारिक रूप से गिरफ्तार करके गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण करा करके न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तलाशी के दौरान आरोपी की कार से लगभग 25 हजार रुपये मूल्य की 54 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 'नगीना जबरदस्त' ब्रांड की 45 लीटर व 'विंडीज जमुना' ब्रांड की 9 लीटर देशी शराब, तथा 360 एमएल 'मैजिक मोमेंट्स' वोडका शामिल है। ​सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि ड्राई-डे के दिन बिना किसी लाइसेंस के कार से अवैध शराब बेची जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। शनिवार शाम आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User