रुस्तमपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान:प्राथमिक विद्यालय पथरा में बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Oct 24, 2026 - 17:23
0
रुस्तमपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान:प्राथमिक विद्यालय पथरा में बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
गोरखपुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पथरा, रुस्तमपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए हाइजीन किट वितरित की गईं। साथ ही आमजन को पंपलेट वितरित कर डेंगू, मलेरिया, बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरों से बचाव करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संचारी रोगों की रोकथाम में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User