कलाबन के शिविर में 337 पशुओं का पंजीकरण:कलाबन में पशु आरोग्य मेले के दौरान देखभाल और पोषण के बताए उपाय
देवरिया में विकासखंड गौरीबाजार के ग्राम कलाबन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। शिविर में 337 पशुओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान पशुपालकों को कृमिनाशक दवा और खनिज मिश्रण उपलब्ध कराया गया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पशुपालकों को पशुओं की उचित देखभाल, संतुलित आहार, पोषण और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। अधिकारियों ने पशुओं को समय पर दवा देने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। शिविर का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ पशुपालकों को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराना रहा, ताकि वे पशुओं की बेहतर देखभाल कर सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)