गोरखपुर के संत सौरभ पर 56वीं पुस्तक लोकार्पित:मैक्सिको की लेखिका ने रचा साहित्य, अंतरराष्ट्रीय संस्करण का कवर हुआ जारी
गोरखपुर के संत सौरभ पर आधारित वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 56वें दिन 56वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का कवर लोकार्पित किया गया। मैक्सिको की प्रसिद्ध लेखिका एवं सांस्कृतिक राजदूत डॉ. एच.सी. मल्टी एलिसिया डी ला पाज ऑर्टिज क्यूवास की पुस्तक ‘Sant Saurabh: La Joya de la Paz Mundial – The Jewel of World Peace’ के अंतरराष्ट्रीय संस्करण 2026 का कवर जारी हुआ। पुस्तक में धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख, जगत धर्म चक्रवर्ती सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ के जीवन-दर्शन एवं मानवतावादी विचारों को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी गई है। लेखिका ने दो हजार से अधिक कविताओं और 22 गीतों की रचना की है। अभियान का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का प्रसार करना है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर द्वारा किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)