यूपी PET परीक्षा का आज आखिरी दिन:गाजियाबाद में 44 केंद्रों पर हो रही परीक्षा, सुरक्षा कड़ी

Nov 01, 2026 - 07:22
0
यूपी PET परीक्षा का आज आखिरी दिन:गाजियाबाद में 44 केंद्रों पर हो रही परीक्षा, सुरक्षा कड़ी
गाजियाबाद में आज रविवार को PET-2026 परीक्षा का तीसरा और आखिरी दिन है। जिले के 44 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हो रही है, पहली पाली का गेट ठीक साढ़े 9 बजे बंद कर दिया गया। इसके बाद एंट्री नही दी जाएगी। दूसरी पाली 3 बजे से 5 बजे तक चली। पहली पाली में 20304 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जबकि दूसरी पाली में 20304 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दोनों पालियों में कुल 40608 परीक्षार्थी हैं। गाजियाबाद में मुरादाबाद, अमरोहा, सहारनपुर और दूसरे जिलों के अभ्यर्थियों के सेंटर पड़े हैं। सुरक्षा के लिए हर केंद्र पर 10 पुलिसकर्मी तैनात हैं, इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने सभी एसीपी को अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए हैं, जहां डीसीपी और एसीपी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का जायजा लेंगे। पहले दिन 12,697 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित 25 अक्टूबर को परीक्षा के पहले दिन जिले में 40,608 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 20,304 में से 13,844 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली में 20,304 में से 14,067 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों पालियों को मिलाकर 12,697 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। 30 अक्टूबर को 40608 छात्रों में से 26549 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 14059 ने परीक्षा छोड़ दी। आज एक नवंबर को परीक्षा का तीसरा और आखिरी दिन है। 60 जिलों में बनाए गए 1,372 केंद्र यूपी के 60 जिलों में PET परीक्षा के लिए 1,372 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर CCTV से निगरानी की जा रही है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की जांच के साथ बायोमेट्रिक व फेस-रेटिना स्कैन के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। नकल रोकने के लिए सख्त चेकिंग की व्यवस्था की गई है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User