टहलकर लौट रहे BSNL कर्मचारी की मौत:मऊ में अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे कान से ब्लड निकल रहा था
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में बीएसएनएल कर्मचारी की मौत हो गई। वह रोज की तरह सुबह टहलने के बाद घर लौट रहे थे। बीएसएस डिग्री कॉलेज के पास मऊ की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह 5:45 बजे हुआ हादसा कोपा कोहना गांव निवासी पीयूष राय उर्फ गुड्डू (42) शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे टहलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीएसएस डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया और दोनों कानों के पास से खून बहने लगा। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से पीयूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोपागंज थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। बीएसएनएल कार्यालय में कार्यरत थे पीयूष पीयूष बीएसएनएल कार्यालय में सरकारी कर्मचारी थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। उनका एक भाई बाहर निजी कंपनी में नौकरी करता है। पीयूष अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)