गोरखपुर में छठ पूजा की तैयारी:भस्मा तालाब पर धरा धाम परिवार द्वारा वीर शहीदों की स्मृति में होंगे दीप प्रज्ज्वलित
गोरखपुर के ग्राम भस्मा में छठ पूजा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। छठ तालाब पर धरा धाम परिवार की ओर से ‘एक दिया शहीद के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें वीर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालु छठ तालाब पर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। गांव में पर्व को लेकर तैयारियां चल रही हैं। आयोजन की तैयारियों में गुरु पाण्डेय, गौतम पाण्डेय, विकास पाण्डेय, सानु पाण्डेय और ग्राम सभा भस्मा के प्रशासक राजकुमार जुटे हैं। इनके साथ प्रिंस पासवान, सिकेंदर पासवान, विकास पासवान, सुरेंद्र पासवान, कृष पासवान सहित अन्य ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)