गोरखपुर में डॉ. राकेश बने ब्रांड एंबेसडर:लोक गायक को ‘जय भोजपुरी–जय भोजपुरिया’ परिवार ने सौंपी जिम्मेदारी
गोरखपुर में भोजपुरी भाषा, लोक संस्कृति और पारंपरिक लोक संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को ‘जय भोजपुरी – जय भोजपुरिया’ परिवार का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। 12 नवंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर भोजपुरी साहित्यकार मनोज भावुक, संस्था के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी और उपाध्यक्ष संगीत सुभाष ने डॉ. श्रीवास्तव को सम्मानित किया। संस्था की ओर से भोजपुरी भाषा, गीत-संगीत और लोक संस्कृति के प्रति उनके समर्पण एवं योगदान का उल्लेख किया गया। डॉ. राकेश श्रीवास्तव आकाशवाणी के ए-ग्रेड लोक गायक और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के पैनल कलाकार हैं। उन्होंने भोजपुरी संस्कृति को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए काम किया है। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि भोजपुरी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि माटी, संस्कृति और अस्मिता की पहचान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)