गोरखपुर में फिजियोथेरेपी सम्मेलन:25 अक्टूबर को फिजियोकांक्लेव में आधुनिक उपचार पद्धतियों पर होगी चर्चा

Oct 24, 2026 - 17:39
0
गोरखपुर में फिजियोथेरेपी सम्मेलन:25 अक्टूबर को फिजियोकांक्लेव में आधुनिक उपचार पद्धतियों पर होगी चर्चा
गोरखपुर में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान और बेहतर पुनर्वास सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर को गोरखपुर फिजियोकांक्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘रोबोटिक रिहैबिलिटेशन’ रखी गई है। इसमें पुनर्वास के क्षेत्र में उभरती आधुनिक तकनीकों की उपयोगिता पर चर्चा होगी। सम्मेलन में विशेषज्ञ इस बात पर विचार करेंगे कि रोबोटिक तकनीक किस तरह मरीजों की कार्यक्षमता, गतिशीलता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में मददगार हो सकती है। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। आयोजन का उद्देश्य गोरखपुर और पूर्वांचल में फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मरीजों को बेहतर पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों और फिजियोथेरेपिस्टों के बीच सहयोग मजबूत करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User