गोरखपुर में पटाखा जलाने को लेकर विवाद:सिर पर लोहे की रॉड मारकर 2 भाइयों को घायल किया, 6 आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में रविवार रात पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मनबढ़ों ने दो भाइयों के सिर पर लोहे की रॉड और पल्टा से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर एम्स पुलिस ने कार्रवाई की और सोमवार को हमले में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से हमले में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की है। रात 11 बजे हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार की रात करीब 11 बजे की है। पटाखा फोड़ने को लेकर आरोपियों का पीड़ित और उसके भाई से झगड़ा हो गया था। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया और लोहे की रॉड व पल्टा से सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों भाई लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। SSP के निर्देश पर हुई कार्रवाई
क्राइम कंट्रोल और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एम्स थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय और उप-निरीक्षक (SI) रवींद्र सिंह की पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर घटना में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एम्स थाना अंतर्गत नवलपुरवा के रहने वाले सूरज, बबलू, अरुण, अर्जुन, अभय निवासी भैरोपुर धोबीटोला, थाना एम्स, आजाद निवासी डिबिया, थाना कैंट शामिल है। एम्स थाना पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)