अयोध्या में बच्चों के स्वरूपों ने बांधा शमां ,निकली झांकी:श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का रूप धारण किया
अयोध्या में दीपावली और भगवान श्रीराम के आगमन की खुशी को लेकर शारदा निकेतन एमएन एकेडमी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का रूप धारण कर शोभायात्रा निकाली। आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों ने रामायण के प्रसंगों को अपने अभिनय के जरिए प्रस्तुत किया। शोभायात्रा जहां से गुजरी, वहां लोगों का ध्यान बच्चों की झांकियों पर ठहर गया। पूरे रास्ते जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रबंधक तनुज मेहरोत्रा और डायरेक्टर कंचन मेहरोत्रा भी मौजूद रहीं। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। डायरेक्टर कंचन मेहरोत्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति, संस्कार और मर्यादा के महत्व को समझ सके
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)