हमीरपुर में पांच सड़क हादसों में 7 घायल:तीन घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर किया
हमीरपुर में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार शाम जिले में अलग-अलग स्थानों पर पांच सड़क हादसे हुए। इनमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बेकाबू बाइक होने से तीन लोग गिरे पहला हादसा बिंवार थाना क्षेत्र में हुआ। नदेहरा गांव निवासी शिवशंकर (35), प्रमोद और तालिब सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ने से तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। प्रमोद को मामूली चोटें आईं, जबकि तालिब सुरक्षित रहे। दूसरा हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर में शाम करीब 6:30 बजे हुआ। बाइक सवार दिलीप (32) और अरविंद (40) की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे के साथ मायके जा रही महिला घायल तीसरा हादसा सजेती थाना क्षेत्र के वरीपाल गांव के पास हुआ। कानपुर नगर के येती गांव निवासी राजरानी (50) पत्नी विजय अपने बेटे के साथ बाइक से मायके एतमादपुर, जिला फतेहपुर जा रही थीं। रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उन्हें हमीरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हाईवे किनारे घायल मिला अज्ञात युवक चौथी घटना हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर कुंडौरा गांव के पास हुई। यहां एक अज्ञात युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। गांव निवासी अमन ने इसकी सूचना पुलिस को 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। जानवर से टकराई बाइक, युवक घायल पांचवां हादसा मौदहा क्षेत्र में हुआ। तिंदुही गांव निवासी अवध नारायण (28) बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जनता गेस्ट हाउस के पास उनकी बाइक एक जानवर से टकरा गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी हायर सेंटर रेफर कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)