गोरखपुर में स्वास्थ्य शिविर:जिला कारागार में एम्स की टीम ने 280 बंदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Nov 25, 2026 - 16:49
0
गोरखपुर में स्वास्थ्य शिविर:जिला कारागार में एम्स की टीम ने 280 बंदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
गोरखपुर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर की ओर से वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ. अनिल कोपरकर, डॉ. प्रदीप खरया, डॉ. रामशंकर रथ, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सामन्ध जे., डॉ. सुकन्या मजुमदार, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. एमिल जार्ज, फिजिशियन डॉ. समर्थ गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधांशु गौतम और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. जागृति शुक्ला ने सेवाएं दीं। शिविर में कुल 280 बंदियों की जांच और उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बंदियों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग और व्यायाम करने की सलाह दी। शिविर का आयोजन जेल अधीक्षक डीके पांडेय के प्रयास और नेतृत्व में किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User