मतदाता सूची के लिए 28-29 नवंबर को कैंप लगेंगे:पात्र लोगों से फॉर्म-6 भरने की अपील; दलों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने को कहा
अम्बेडकरनगर में विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सूची अपडेट करने में सहयोग मांगा। उन्होंने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय दलों से अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने और उनकी बूथवार सूची देने को कहा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण में दलों की भागीदारी जरूरी है, ताकि कोई पात्र नागरिक मतदाता बनने से न छूटे। बैठक में 21 और 22 नवंबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर लगे विशेष कैंपों में मिले दावों और आपत्तियों की जानकारी दी गई। आगामी 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर फिर कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में छूटे हुए पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम सूची में शामिल कराने की अपील की गई। ज्योत्स्ना बंधु ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और पात्र महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए के जरिए लोगों को जागरूक करने और आवेदन प्रक्रिया में मदद करने को कहा। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)