बलरामपुर के सभी स्कूलों में एक साथ होगा संविधान पाठ:विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, प्रश्नोत्तरी और कला प्रतियोगिता

Nov 25, 2026 - 15:59
0
बलरामपुर के सभी स्कूलों में एक साथ होगा संविधान पाठ:विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, प्रश्नोत्तरी और कला प्रतियोगिता
बलरामपुर में संविधान दिवस पर गुरुवार को जिले के सभी विद्यालयों में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम होगा। सुबह 9 बजे विद्यार्थी, शिक्षक और विद्यालय परिवार संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का सामूहिक पाठ करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इस कार्यक्रम के जरिए विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेगा। तैयारियों को लेकर बुधवार दोपहर 2 बजे विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक हुई। उन्हें कार्यक्रम के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। 50-50 के समूहों में खड़ा किया कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग सुबह 8:55 से 9:05 बजे तक होगी। वीडियो में समय और तारीख साफ दिखनी जरूरी है। विद्यार्थियों को 50-50 के समूहों में खड़ा किया जाएगा और हर समूह के साथ एक शिक्षक रहेगा। हर विद्यालय में दो स्वतंत्र गवाह भी मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर होने वाले कार्यक्रम में बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी और कला प्रतियोगिता भी होगी। प्रश्नोत्तरी के लिए सामग्री तैयार की जाएगी। नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक चेतना, राष्ट्रीय एकता, समानता और बंधुत्व की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User