सुभाष चंद्र कश्यप ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी:एक सप्ताह में सुभानपुर पुस्ता मार्ग का काम शुरू नहीं हुआ तो सड़क पर बैठेंगे
बागपत। खेकड़ा तहसील क्षेत्र के सुभानपुर पुस्ता मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर समाजसेवी सुभाष चंद्र कश्यप ने अधिकारियों के सामने आवाज उठाई है। बुधवार को वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात कर वर्षों से जर्जर पड़े पुस्ता मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए जल्द सड़क का निर्माण शुरू कराने की गुहार लगाई।
समाजसेवी सुभाष चंद्र कश्यप का कहना है कि सुभानपुर पुस्ता मार्ग पिछले कई वर्षों से बेहद खराब हालत में पड़ा है। सड़क की हालत जर्जर होने के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इसके बावजूद लंबे समय से सड़क निर्माण की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
उन्होंने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई नहीं दी है। इसी समस्या को लेकर उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और पुस्ता मार्ग का जल्द निर्माण कराने की मांग रखी।
इस दौरान समाजसेवी ने अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वह सुभानपुर पुस्ता मार्ग पर ही भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।सुभाष चंद्र कश्यप ने कहा कि सड़क का निर्माण कराना क्षेत्र के लोगों की जरूरत है। अब देखना होगा कि अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह के भीतर इस समस्या का समाधान कराया जाता है या फिर समाजसेवी को अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)