सीतापुर में मालगाड़ी के आगे कूदी बुजुर्ग महिला, मौत:सिर धड़ से अलग होकर 10 फीट दूर गिरा, अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त

Nov 25, 2026 - 16:32
0
सीतापुर में मालगाड़ी के आगे कूदी बुजुर्ग महिला, मौत:सिर धड़ से अलग होकर 10 फीट दूर गिरा, अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक बुजुर्ग महिला ने मालगाड़ी के नीचे आकर जान दे दी। उसका धड़ शरीर से अलग होकर 10 फीट दूर जाकर गिरा। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है। घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के गुजिया रेलवे क्रॉसिंग (38 सी) पर हुई। जानिए पूरा मामला… सीतापुर से शाहजहांपुर की ओर जा रही मालगाड़ी बुधवार दोपहर करीब एक बजे गुजिया रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। रेलवे बूम बंद होने के कारण क्रॉसिंग के दोनों तरफ दर्जनों लोग ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला अचानक रेलवे बूम के नीचे से निकली और मालगाड़ी की ओर दौड़ पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला को ट्रेन की तरफ दौड़ते देख लोगों ने शोर मचाया और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह मालगाड़ी के डिब्बे के नीचे पहुंच गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर क्राइम धीरज शुक्ला ने बताया- महिला ने मालगाड़ी के नीचे जाकर आत्महत्या की है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User