गोरखपुर पुलिस के वफादार साथी 'योद्धा' को दी अंतिम विदाई:13 साल की सेवा के बाद हुआ निधन, प्रयागराज कुंभ में लगती थी डयूटी
गोरखपुर पुलिस का अश्व योद्धा नर का 19 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। जिससे पुलिस लाइन का माहौल भावुक रहा। अश्व दल में तैनात अश्व 'योद्धा' के निधन पर पुलिस विभाग ने उसे पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अश्व 'योद्धा' को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, घुड़सवार पुलिस दल के सदस्यों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने 'योद्धा' को पुष्पांजलि अर्पित कर उसे याद किया। 13 साल तक की सेवा
अश्व 'योद्धा' (नर) की उम्र 19 वर्ष थी। वह वर्ष 2013 में जनपद गोरखपुर के अश्व दल में शामिल हुआ था। अपने सेवाकाल के दौरान उसने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर सराहनीय योगदान दिया। प्रयागराज कुम्भ मेला, श्री गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा, वीआईपी/वीवीआईपी ड्यूटी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण ड्यूटी में 'योद्धा' ने पुलिस का साथ निभाया। भीड़ नियंत्रण से लेकर मंदिर सुरक्षा तक में वह हमेशा सबसे आगे रहा। पुलिसकर्मियों ने बताया कि 'योद्धा' सिर्फ एक अश्व नहीं, बल्कि दल का हिस्सा था। उसके निधन से पूरा अश्व दल दुखी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)