कानपुर में ईंट से कूंचकर की बड़े भाई की हत्या:मकान के बंटवारे को लेकर चल रहा था झगड़ा, आरोपी की पत्नी, बेटी हिरासत में

Nov 09, 2026 - 13:21
0
कानपुर में ईंट से कूंचकर की बड़े भाई की हत्या:मकान के बंटवारे को लेकर चल रहा था झगड़ा, आरोपी की पत्नी, बेटी हिरासत में
हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के संजय गांधी नगर में मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को घसीटकर पड़ोस के खाली प्लाट में फेंककर फरार हो गया। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी और नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वर्ष 2022 में हत्या के मामले में जेल से छूटा था संजय गांधी नगर निवासी 40 वर्षीय आनंद सिंह उर्फ रगडू वर्ष 2022 में हत्या के मामले में जेल से छूटने के बाद छोटे भाई प्रियम सिंह के परिवार के साथ रह रहा था। परिवार में प्रियम की पत्नी रानी और 15 वर्षीय बेटी शीतल हैं। बताया गया कि रविवार देर रात दोनों भाइयों के बीच नशे की हालत में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि प्रियम की पत्नी और बेटी ने पहले आनंद को घर के बाहर लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद उसे घर के अंदर ले जाया गया, जहां प्रियम ने ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को पड़ोस में बाबा नगर निवासी सचिन पाल के खाली प्लाट में फेंक दिया। बताया गया कि वारदात से पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने प्लाट में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हनुमंत विहार पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रानी और उसकी नाबालिग बेटी शीतल को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी प्रियम फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मृतक वर्ष 2007 में हत्या के एक मामले में जेल गया था। वर्ष 2022 में जेल से छूटने के बाद वह छोटे भाई के साथ रह रहा था। दोनों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद था। आरोपी की पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक स्कूल तक पहुंचा डॉग स्क्वायड हत्या की सूचना पर डीसीपी साउथ और एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड टीम को जांच में लगाया गया। वह घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित प्राथमिक स्कूल तक पहुंचा। इस पर पुलिस ने आरोपी के स्कूल में छिपे होने की आशंका में पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User