ट्रेनों में चोरी करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार:फर्रुखाबाद स्टेशन पर GRP ने पकड़ा, चारों महाराष्ट्र की रहने वाली
फर्रुखाबाद में ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन और जेवर चोरी करने वाली चार महिलाओं को जीआरपी ने पकड़ा। उनके पास से चार मोबाइल फोन मिले हैं। चारों महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली हैं।
जीआरपी ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 से चार महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ट्रेनों में चोरी करती हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के नाम चांदनी शेडे, आरती, विद्या और शुभांगी शेडे हैं। वे महाराष्ट्र के वर्धा थाना क्षेत्र में लाला लाजपत राय स्कूल के पास रहती हैं।
आरती के खिलाफ कानपुर, चांदनी के खिलाफ महोबा और आगरा, विद्या के खिलाफ झांसी और फर्रुखाबाद, जबकि शुभांगी के खिलाफ लखनऊ और फर्रुखाबाद में मुकदमे दर्ज हैं। चारों को जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)