गोशाला में मृत मिले कई गोवंश, ग्रामीणों ने किया हंगामा:लखीमपुर में चारा-पानी न मिलने का लगाया आरोप, बैठी जांच
लखीमपुर खीरी के मितौली ब्लॉक की एक गोशाला में मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गोशाला की स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने गोवंशीय पशुओं की देखभाल और खानपान में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामले में विभागीय टीम को जांच के लिए भेजा गया है। मृत पशु पड़े होने और चारा-पानी न मिलने का आरोप मामला ग्राम पंचायत तेंदुआ के मजरा लोहन्ना स्थित गोशाला का है। ग्रामीणों का दावा है कि गोशाला परिसर में कई गोवंशीय पशु मृत पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जीवित पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था भी नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक, जब वे गोशाला के अंदर जाने लगे तो ग्राम प्रशासक ने गेट बंद कर दिया और उन्हें रोक दिया। इसको लेकर वहां काफी देर तक हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने गोशाला की व्यवस्थाओं की जांच कराने, मृत पशुओं के बारे में स्थिति स्पष्ट करने और देखरेख में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विभागीय टीम कर रही जांच मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि लोहन्ना गोशाला में अव्यवस्थाओं की जानकारी मिली है। जांच के लिए विभागीय टीम भेजी गई है। मितौली SDM भी अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। डॉ. सचान ने कहा कि जांच में जिस स्तर पर लापरवाही सामने आएगी, संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट से पशुओं की स्थिति, मृत गोवंश मिलने के आरोपों और व्यवस्थाओं में कथित लापरवाही की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)