ग्रामीण महिलाओं के हुनर को सरस मेले में मिला मंच:शामली में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रहीं बिक्री
शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित जनपदीय सरस मेला-2026 में बुधवार को MLC मोहित बेनीवाल पहुंचे। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी देखी। तीन दिवसीय मेले में महिलाएं अपने हाथों से बनाए उत्पादों की बिक्री भी कर रही हैं। महिलाओं को कारोबार बढ़ाने का मिल रहा मंच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधन इकाई की ओर से आयोजित मेले में MLC मोहित बेनीवाल के साथ SDM कैराना शिवाजी यादव और SDM उद्यमी अंकित गोयल भी मौजूद रहे। उपायुक्त स्वतः रोजगार दीपिका मेहर ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि मेले में महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच दिया गया है। इससे उन्हें कारोबार आगे बढ़ाने और अपने उत्पादों की पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है। मेला 3 से 5 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। ये अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद इस दौरान जिला मिशन प्रबंधक पंकज कुमार, ममता देवी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रेशमा हसन, अजीत कुमार, रेनू पुंडीर, कविता, सुषमा जायसवाल, अवनीश कुमार, अशोक कुमार, आकाश कुमार, अनुराग, रविंद्र कुमार, सीमा, हाशिम सैफी और गुलशन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)