'गुरु के ज्ञान से जीवन को मिलती है सही दिशा':लखनऊ में गौ संरक्षण का आह्वान, विधान भवन में राष्ट्र सेवा गौ सम्मान समारोह

Nov 18, 2026 - 20:58
0
'गुरु के ज्ञान से जीवन को मिलती है सही दिशा':लखनऊ में गौ संरक्षण का आह्वान, विधान भवन में राष्ट्र सेवा गौ सम्मान समारोह
लखनऊ के विधानसभा में बुधवार को राज्य विधान मंडल पेंशनर संस्थान के सहयोग से राष्ट्र सेवा गौ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधान भवन के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में इस्कॉन लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिना प्रामाणिक गुरु और वास्तविक ज्ञान के मनुष्य का जीवन सही दिशा नहीं पा सकता। जिस तरह प्रकाश के बिना अंधकार दूर नहीं होता, उसी तरह आध्यात्मिक ज्ञान के बिना जीवन सार्थक नहीं हो सकता। अपरिमेय श्याम प्रभु ने समाज और राष्ट्र निर्माण में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैदिक संस्कृति में गौ सेवा और गुरु की कृपा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। वरिष्ठजनों के अनुभव से मिलेगी समाज को दिशा उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त वरिष्ठजनों के अनुभव और आध्यात्मिक ज्ञान का समन्वय समाज को सकारात्मक दिशा दे सकता है। श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों का उल्लेख करते हुए उन्होंने लोगों से जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने और गौ संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। समारोह में राज्य विधान मंडल पेंशनर संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User