गुजरात में ट्रक-कार की टक्कर, 3 बच्चों समेत 7 मौतें:सेना के जवानों के परिवार थे; कच्छ से लौटते वक्त हादसा, कार दो हिस्सों में बंटी

Nov 22, 2026 - 09:44
0
गुजरात में ट्रक-कार की टक्कर, 3 बच्चों समेत 7 मौतें:सेना के जवानों के परिवार थे; कच्छ से लौटते वक्त हादसा, कार दो हिस्सों में बंटी
गुजरात के कच्छ में शनिवार रात करीब 10 बजे एक ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार दो हिस्सों में बंट गई। कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें एक बच्चा सिर्फ 3 महीने का था। सभी मृतक उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले थे और भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवारों से थे। वे रण ऑफ कच्छ घूमकर भुज लौट रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30) और उनकी तीन महीने की बेटी शिविका के रूप में हुई है। इनके अलावा राजेश सिंह रावत (35), उनकी सात साल की बेटी रक्षित, रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार साल की बेटी वामिका की भी मौत हुई है। कार के मलबे में फंसे शव, निकालने में लगे कई घंटे ट्रक से टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार के दो हिस्सों में बंटने से उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और शवों को निकालने का काम शुरू किया। कार के मलबे में फंसे शवों को बाहर निकालने में कई घंटे लगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User